मेलबर्न, 27 दिसंबर (CRICKETNMORE)| एलिस्टर कुक (नाबाद 104) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में बनाए गए 327 रनों के आधार पर इंग्लैंड अब भी 135 रन पीछे है। कुक के साथ कप्तान जोए रूट (49) नाबाद हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त होने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 के स्कोर पर नाथन लॉयन ने मार्क स्टोनमैन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर इंग्लैंड को दिन का पहला झटका दिया। 

Advertisement

इसके बाद, जेम्स विसे (17) ने कुक के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को 80 के स्कोर तक पहुंचाया था, लेकिन इसी स्कोर पर जोश हाजलेवुड ने विंसे को पगबाधा आउट किया और इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया। कमाल की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की भाभी, पंखुड़ी शर्मा 

कुक ने विंसे के आउट होने के बाद कप्तान रूट के साथ टीम की पारी को संभाला। दोनों ने स्टम्प्स तक बिना कोई और नुकसान किए 112 रनों की शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को 192 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

 

कुक ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का 32वां शतक लगाया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की जमीन पर पांच शतक लगा चुके हैं और ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच या उससे अधिक शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ-साथ वह ऑस्ट्रेलिया में पांच अलग-अलग वेन्यू पर 5 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में उनसे पहले भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ही ऐसा कर पाए थे। 

कुक ने 166 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

इससे पहले, अपने पिछले दिन मंगलवार के स्कोर तीन विकेट पर 244 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया 260 के कुलयोग पर कप्तान स्टीव स्मिथ (76) का विकेट खोया। टोम कुरान ने स्मिथ को बोल्ड किया। कमाल की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की भाभी, पंखुड़ी शर्मा 

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने रहे। उन्होंने 278 के स्कोर पर शॉन मार्श (61) का विकेट लिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर पड़ गई और नियमित रूप से उसके विकेट गिरते रहे और टीम की पारी 327 रनों पर समाप्त हो गई। 

 

इस पारी में ब्रॉड ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, जेम्स एंडरसन को तीन और क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिली। कुरान ने भी एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार