West Indies vs Sri Lanka 1st Test: वेस्टइंडीज के आमिंर जंगू (Amir Jangoo) ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इतिहस रच दिया। जंगू के 373 गेंदों में 233 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

जंगू के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तबदील किया है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनकी तीसरा शतक है और तीनों शतकों को उन्होंने दोहरे शतक में तबदील किया है। वह 254 साल के फर्स्ट क्लास इतिहास में पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने पहले तीन फर्स्ट क्लास शतकों को दोहरे शतकों में बदला है।

Advertisement

इसके अलावा जंगू वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के 11वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला है। इन 11 बल्लेबाजों में उनका स्कोर पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनसे आगे इस लिस्ट में गैरी सोबर्स (365*), ब्रायन लारा (277), रोहन कन्हाई (256), और फौड बैचस (250) उनसे आगे हैं।

जंगू टेस्ट और वनडे, दोनों फ़ॉर्मेट में अपनी पहली तीन पारियों के अंदर ही पहला शतक लगाने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं।  टेस्ट में यह उनकी तीसरी पारी थी। उन्होंने वनडे डेब्यू पर शतक लगाया था। उनसे पहले आबिद अली, हैमिश मार्शल, उमर अकमल, फिल ह्यूज, केएल राहुल, डेवोन कॉनवे और कामरान गुलाम ने यह कारनामा किया था।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2010 में गॉल में 333 रन की पारी खेली थी।

जंगू औऱ कप्तान रोस्टन चेज की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 626 रन का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका पर पहली पारी में 318 रन की विशाल बढ़त हासिल की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 401 रन की साझेदारी की।

Advertisement

इससे पहले श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 308 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए हैं और वेस्टइंडीज से अभी 303 रन पीछे है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार