नॉटिंघम/नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.) । भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ट्रेंटब्रिज की सपाट पिच पर नाखुशी जताते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि इस विकेट से उनकी टीम के बजाय मेहमान टीम को मदद मिल रही है।

Advertisement

एंडरसन ने संवाददाता सम्मेलन में मजाकिया अंदाज में कहा कि हम बहुत अच्छे मेजबान हैं। उन्होंने कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि आप बल्ले और गेंद के बीच बराबर का मुकाबला चाहते हो लेकिन अभी देखकर ऐसा नहीं लगता। एंडरसन ने कहा कि लेकिन गेंदबाजी इकाई के रूप में हम जानते हैं कि टेस्ट पिचें बल्लेबाजों के लिये अधिक अनुकूल होंगी। इसलिए मेरा मानना है कि आज हमारी गेंदबाजी शानदार रही। हम इस पर अफसोस जता सकते हैं और चिंता कर सकते हैं लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

Advertisement

भारत के दो विकेट चटकाने वाले एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम भारत को 400 रन पर रोकने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच है लेकिन हम उन्हें 400 रन के आसपास रोकने की कोशिश करेंगे। एंडरसन ने कहा कि बेहतर यह होगा कि हम उन्हें इससे भी कम स्कोर पर आउट करें लेकिन पिच को देखकर मुझे लगता है कि हमें उन्हें 400 तक आउट करना होगा। हम कल उनके बचे हुए छह विकेट जल्द से जल्द हासिल करने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड के लिये आज निराशाजनक दिन रहा और अधिकतर चर्चा सपाट पिच को लेकर रही। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के नाबाद 122 रन की मदद से भारत ने पहले दिन चार विकेट पर 259 रन बनाये।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार