Andre Russell: बिग बैश लीग में आंद्रे रसेल विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। Melbourne Renegades और Brisbane Heat के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रौद्र रूप देखने को मिला। नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए आंद्रे रसेल ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। 57 रनों की पारी में रसेल ने 6 छक्के जड़े।

Advertisement

वहीं तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर माइकल नेसेर की गेंद पर उनके बल्ले से निकले छक्के ने कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली को चौंक दिया था। माइकल नेसेर ने लेंथ बॉल फेंकी जिसे आंद्रे रसेल ने भाप लिया और डीप स्कवॉयर लेग की दिशा में गेंद को सीमारेखा के पार दूसरे टायर के पास पहुंचा दिया।

Advertisement

आंद्रे रसेल के बल्ले से टकराते ही जैसे गेंद हवाई यात्रा पर निकली वैसे ही कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली का मुंह खुला का खुला रह गया। ब्रेट ली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ब्रिसबेन हीट की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।

टॉम रॉजर्स ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। रनचेज के दौरान Melbourne Renegades टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और माइकल नेसेर ने उनके टॉप ऑर्डर को धवस्त कर दिया। मेलबर्न की टीम ने महज 9 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद आंद्रे रसेल ने फिंच के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाल लिया है। खबर लिखे जाने तक मेलबर्न की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार