श्रीलंका के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक एंजेलो मैथ्यूज ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2024 के 18वें मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच में मैथ्यूज़ ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को पुराने मैथ्यूज़ की याद दिला दी। कैंडी फाल्कन्स के लिए खेलते हुए मैथ्यूज़ ने दांबुला सिक्सर्स के चामिंडू विक्रमसिंघे के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाए।

Advertisement

मैथ्यूज़ ने इस मैच में अंत तक नाबाद रहते हुए 23 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इन 5 में से 4 छक्के तो 20वें ओवर की पहली चार गेंदों पर आए और इस मैच में लगातार चार छक्के लगने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैथ्यूज़ छह छक्कों का रिकॉर्ड बना लेंगे, लेकिन पांचवीं गेंद पर वो सिर्फ एक ही रन ले पाए और ओवर से कुल 26 रन ही बने। मैथ्यूज़ के 4 छक्के आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

Advertisement

अगर इस मैच की बात करें तो मैथ्यूज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 222/4 रन बनाए। जवाब में, दांबुला सिक्सर्स की टीम 168/9 का स्कोर ही बना पाई और मैच 54 रन से हार गई। इस मैच में 5 छक्के लगाने के साथ ही अब तक, मैथ्यूज एलपीएल 2024 में आठ छक्के लगा चुके हैं और प्रतियोगिता में आठ पारियों में 233 रन बनाए हैं।

दांबुला के लिए कुसल परेरा ने 40 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनके आउट होते ही दांबुला की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। परेरा के बाद दूसरा बेस्ट स्कोर मार्क चैपमैन (24) ने बनाया। इससे ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस मैच में दांबुला की बल्लेबाजी किस तरह से धराशायी हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार