3 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)  भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बाद अनिल कुंबले ने बिना समय गंवाए ही अपनी भूमिका को बखुबी निभाने के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। कुंबले के कोच बनते ही भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों में हर्षो उल्लास का वातावरण है। ऐसे में कुंबले भारतीय टीम के रणनीति को लेकर पूरी तरह से जोश में दिखाई पड़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपने रणनीति के तहत अनिल कुंबले भारत के जुनियर टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ – साथ वनडे टीम के कप्तान धोनी और टेस्ट टीम के कप्तान कोहली के साथ एक मीटिंग रखी गई जहां कुंबले भारतीय टीम के भविष्य की तस्वीर को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

Advertisement

आज होने वाले बैठक में इन दिग्गजों के अलावा सीनियर और जूनियर राष्टीय चयन समितियों  के सदस्य भी हिस्सा लेगें।

Advertisement

इस बैठक में कुंबले उन परेशानियों को सामने रखेंगे जहां भारत की टीम कमजोर मानी जाती है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम विदेशों में कोई कमाल का खेल नहीं दिखा पाती है तो वहीं घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का परफ़ॉरमेंस शानदार रहता है। कुंबले इस मीटिंग में इन बातों पर दूसरे दिग्गजों के साथ विचार विमर्श करेगें।

आफको बता दें कि कुंबले के आने से सभी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भातीय टीम भविष्य में एक नई मुकाम को छुएगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार