VIDEO : अनुष्का ने क्रिकेटर बनकर की 3 साल बाद वापसी, Chakda Express का टीज़र हुआ रिलीज़

Updated: Thu, Jan 06 2022 14:55 IST
Cricket Image for VIDEO : अनुष्का ने क्रिकेटर बनकर की 3 साल बाद वापसी, Chakda Express का टीज़र हुआ र (Image Source: Google)

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा तीन साल बाद फिर से पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने चकड़ा एक्सप्रेस नाम की फिल्म में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाई है, जो पूरी तरह से उनके जीवन की कहानी और उनके संघर्षों पर आधारित है।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के टीज़र का वीडियो साझा किया और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कैप्शन लिखकर अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि ये फिल्म महिलाओं के मन में इस खेल को एक पेशे के रूप में अपनाने के लिए एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन होगी और ये भी कहा कि कैसे वो खुद गोस्वामी के सफर की कहानी से प्रेरित हुईं।

सोशल मीडिया पर इसका टीज़र आते ही इस मूवी को लेकर बज्ज़ शुरू हो चुका है और अब इस फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार किया जा रहा है। फैंस की निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि अनुष्का ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ कितना न्याय किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

आपको बता दें कि झूलन ने अब तक भारतीय महिला टीम के लिए 12 टेस्ट, 192 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। झूलन ने सभी प्रारूपों में 340 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। गौरतलब है कि 39 वर्षीय झूलन ने 2002 में पदार्पण किया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें