भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने एक फैसले से कल भारतीय क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए थे। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह बता दिया था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे।

Advertisement

इस खबर को पढ़ते ही क्रिकेट फैंस के बीच कई तरह की चर्चा होने लगी और साथ ही ये भी बात सामने आने लगी कि कोहली के बाद भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा।

Advertisement

कुछ लोगों ने यह कहा कि कोहली का यह फैसला निस्वार्थ था तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने टीम कि हित में और नए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए यह फैसला लिया है। अपने उस पोस्ट में कोहली ने यह भी कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल फैसला था और उन्होंने यह फैसला लेने से पहले भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री से भी बात की।

कोहली के इस फैसले के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उनका साथ दिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक 'दिल वाली इमोजी' के साथ रिएक्ट किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री अभी अपने पति के साथ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए दुबई में मौजूद है।

Advertisement

कोहली अभी भी आरसीबी के कप्तान हैं और 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ विराट की टीम भिड़ेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार