मुंबई, 4 जुलाई| भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में टेनिस रैकेट पर अपने हाथ आजमाए थे। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे थे और इसी वीडियो में उन्होंने एक फोरहैंड खेला था।
Advertisement
सचिन ने इस वीडियो के साथ 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेजरर को टैग करते हुए लिखा, "हे रोजर। मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स।"
इससे पहले भी यह दोनों अपने-अपने खेलों के महान खिलाड़ी ट्विटर पर हंसी मजाक करते हुए दिखाई दिए हैं।
Advertisement
कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से कई खेल गतिविधियां बंद हैं। हाल ही में लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई हैं जिसके बाद खिलाड़ी धीरे-धीरे अभ्यास पर लौट रहे हैं।