कपिल देव का किरदार निभाएंगे अर्जुन कपूर

Updated: Sun, Feb 22 2015 09:35 IST

मुंबई, 22 फरवरी (CRICKETNMORE)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पर्दे पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते नजर आ सकते है।

अर्जुन कपूर के पास साल 1983 के क्रिकेट विश्वकप पर आधारित फिल्म के लिए कपिल देव का किरदार निभाने का प्रस्ताव आया है। क्रिकेट लीग के एम डी और फाउंडर विष्णु वर्धन इंदूरी इस फिल्म को बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि विष्णु अपनी कहानी को लेकर अर्जुन कपूर से मुलाकात कर उन्हें फिल्म और उनके किरदार के बारे में बता चुके हैं।

बताया जा रहा है कि अर्जुन ने कपिल देव के किरदार को निभाने के लिए हामी नहीं भरी है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि अर्जुन इस किरदार को निभाएंगे क्योंकि वह उत्साहित हैं। अर्जुन के लिए इस भूमिका को सही तरीके से निभाना बहुत ही जिम्मेदारी से भरा होगा इसलिए वह अभी जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच-समझकर फैसला करेंगे।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें