20 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर लगातार अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार भी अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वो खबर में आ गए हैं। PHOTOS कमाल की खूबसूरत है ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटरों की वाइफ, जरूर देखें

Advertisement

इन दिनों अर्जुन तेंदुलकर अंडर - 19  कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई की टीम के तरफ से खेल रहे हैं। इसी टूर्नामेंट के दौरान रेलवे के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया है और एक बार फिर 5 विकेट चटकाकर धमाल मचा दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि इसी टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में भी 5 विकेट चटकाए थे तो वहीं आसाम के खिलाफ मैच में 4 विकेट झटके थे। इस टूर्नामेंट में जिस तरह से अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं उससे उनके महान पिता सचिन तेंदुलकर जरूर खुश हो रहे होगें।

अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई की टीम रेलवे को एक पारी में 103 रन से हराने में सफल रही थी। जिस तरह से अर्जुन तेंदुलकर खासकर अपनी गेंदबाजी से परफॉर्मेंस कर रहे हैं उससे उनके अंदर भविष्य का एक भारतीय तेज गेंदबाज दिख रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार