अर्जुन तेंदुलकर ने 16 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने गेंद से तो शानदार काम किया लेकिन फैंस उनकी बैटिंग देखने के लिए बेताब थे और बल्ले से अपने जौहर दिखाने का मौका उन्हें आखिरकार गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिला। मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में, अर्जुन को पहली बार आईपीएल में बल्ले से क्षमता दिखाने का मौका मिला।

Advertisement

इस मैच में बेशक मुंबई को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन जब MI के लिए नंबर 9 पर अर्जुन बैटिंग के लिए आए तो फैंस का उत्साह देखने लायक था। अर्जुन ने आउट होने से पहले 9 गेंदो में 13 रन बनाए लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने मोहित शर्मा को जो छक्का लगाया उसने सभी को खुश कर दिया जबकि मोहित का चेहरा देखने लायक था।

Advertisement

18वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला के रन आउट होने के बाद अर्जुन आए। वो जिस समय बल्लेबाजी के लिए आए तब तक मुंबई की हार निश्चित हो चुकी थी लेकिन फिर भी फैंस उनकी बल्लेबाजी देखना चाहते थे और उन्होंने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मोहित शर्मा को छक्का मार दिया।

अर्जुन ने मोहित की शॉर्ट गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग की ओर लंबा छक्का लगाया। अर्जुन का ये छक्का 77 मीटर दूर जाकर गिरा और उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब छक्के का रिप्ले दिखाया गया तो मोहित का रिएक्शन सामने आया और वो भी इस छक्के से हैरान रह गए। ये अर्जुन के आईपीएल करियर का पहला छक्का था जिसे शायद वो कभी नहीं भूलेंगे। हालांकि, इसी ओवर में मोहित ने अर्जुन को आउट करके छक्के का बदला भी ले लिया। आखिरकार गुजरात ने इस मैच में मुंबई को 55 रनों से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार