आईपीएल 2023 में आज यानी मंगलवार (16 मई 2023) को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है, लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को यह बताते नज़र आए कि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया है।

Advertisement

जहां एक तरफ अर्जुन तेंदुलकर कुत्ते के द्वारा काटे जाने के बाद परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ अब इस घटना पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मीम की बारिश कर दी है। बता दें कि अर्जुन ने लंबे समय के इंतजार के बाद इस साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें अब तक सिर्फ 4 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 3 विकेट झटके।

Advertisement

गौरतलब है कि इस सीजन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला बरकरार रहा है। सभी टीमों में से कोई ना कोई खिलाड़ी इंजर्ड होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुआ है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर भी अपने रिहैब के लिए घर लौट चुके हैं। जोफ्रा को MI ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अब जोफ्रा की जगह इंग्लैंड के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट क्रिस जॉर्डन को टीम का हिस्सा बनाया है। 

बात करें अगर आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल की। तो इस समय टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है। वह 13 मैचों में 18 अंक जोड़कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 मैचों में 15 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैचों में से 7 में जीत हासिल करके 14 अंक प्राप्त किये हैं। वहीं चौथे नंबर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 12 मैचों में 13 अंक से साथ मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार