Arshdeep Singh Bouncer Hit Jacob Duffy Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया और 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। इसी बीच अर्शदीप सिंह ने जैकब डफी (Jacob Duffy) को एक जोरदार बाउंसर मारा। इससे डफी का हेलमेट तक टूट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अर्शदीप का खूंखार बाउंसर न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में देखने को मिला। यहां अर्शदीप अपना आठवां ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर उन्होंने डफी को बाउंसर से सरप्राइज किया। उनका गेंद पिच से टकराकर गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंचा। डफी के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

इसी मौके पर अर्शदीप की गेंद सीधा डफी के हेलमेट से टकराई। इसका इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि डफी के हेलमेट का पिछला हिस्सा, जिसे गार्ड कहते हैं, वो टूटकर जमीन पर ही गिर गया। वो सीधा स्टंप्स से टकराया था, लेकिन इससे बेल्स नहीं गिरे। अगर वो गिर जाते तो डफी को पवेलियन भी लौटना पड़ता।

सिर पर बॉल लगने के बाद डफी थोड़े असहज दिखे। उनकी मदद करने मेडिकल टीम मैदान पर आई और उन्होंने कंकशन टेस्ट किया। राहत की बात ये है कि डफी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने दोबारा बल्लेबाज़ी की। डफी ने न्यूजीलैंड के लिए 21 गेंद खेलकर महत्वपूर्ण 15 रन भी जोड़े। आप नीचे अर्शदीप की खतरनाक बाउंसर का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। मैदान पर शुभमन गिल (32 गेंदों पर 17 रन) और विराट कोहली (27 गेंदों पर 29 रन) की जोड़ी मौजूद है। फिलहाल बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार