Ash Gardner Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश गार्डनर (Ash Gardner) ने बुधवार, 01 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (AU-W vs NZ-W ODI) के खिलाफ 83 गेंदों पर 115 रनों की शानदार शतकीय पारी (Ash Gardner Century) खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरदअसल, इंदौर के होलकर स्टेडियम में एश गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 77 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। जान लें कि वुमेंस ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में एश गार्डनर की ये सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टीम के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा ठोकी गई सबसे तेज सेंचुरी है।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि इसी के साथ एश गार्डनर ने वुमेंस ODI वर्ल्ड कप में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। ऐसा करते हुए उन्होंने नेट साइवर ब्रंट को पछाड़ा जिन्होंने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। हालांकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी नेट साइवर ब्रंट ही मौजूदा हैं, जिन्होंने साल 2017 में महज़ 76 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोका।

गौरतलब है कि ये महारिकॉर्ड वेस्टइंडीज की महान बल्लेबाज़ डिएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2017 के ODI वर्ल्ड कप में 71 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी।

महिला वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ शतक

71 बॉल - डिएंड्रा डॉटिन बनाम PAK-W, लीसेस्टर, साल 2017

Advertisement

76 बॉल - नेट साइवर-ब्रंट बनाम PAK-W, लीसेस्टर, साल 2017

77 बॉल - एश गार्डनर बनाम NZ-W, इंदौर, साल 2025*

79 बॉल - नेट साइवर-ब्रंट बनाम AU-W, हैमिल्टन, साल 2022

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने एश गार्डनर की शतकीय पारी के दम पर 49.3 ओवर में ऑलआउट होते हुए 326 रन बनाए। यहां से न्यूजीलैंड को ये मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 327 रन बनाने होंगे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज, जेस केर, लेया ताहुहु, ब्री इलिंग, ईडन कार्सन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार