9 जनवरी। मुंबई और रेलवे के खिलाफ मैच के लिये आर अश्विन, दिनेश कार्तिक को तमिलनाडु रणजी टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम 11 जनवरी को एम ए चिदम्बरम में मुंबई के खिलाफ मैच खेलेगी तो वहीं 19 जनवरी को कर्नाटक की टीम का सामना रेलवे की टीम के साथ होगा। आपको बता दें कि इस बार के रणजी ट्रॉफी में अश्विन ने तमिलनाडु के लिए 2 मैच खेले हैं।

Advertisement

मुंबई के खिलाफ मैच में अश्विन और दिनेश कार्तिक भी टीम में होंगे तो वहीं अभिनव मुकुंद को भी तमिलनाडु की टीम में शामिल कर लिया गया है। गौरतलब है कि तमिलनाडु की कप्तानी विजय शंकर कर रहे हैं। 

Advertisement

इस रणजी सीजन में मुंबई की टीम और तमिलनाडु की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। एलीट पूल की अंक तालिका पर नजर डालें तो तमिलनाडु 16वें नंबर पर हैतो वहीं मुंबई का नंबर 13 पर है। तमिलानाडु ने अबतक 4 मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है और 2 मैच ड्रा रहे है।

वहीं मुंबई ने अबतक इस रणजी सीजन में 3 मैच में 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम में रहाणे का परफॉर्मेंस निराश करने वाला रहा है।

तमिलनाडु की टीम- विजय शंकर (कप्तान), अभिनव मुकुंद, गंगा श्रीधर राजू, सूर्य प्रकाश, कौशिक गांधी, बी अपराजित, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, एस साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, एन जगदीशन, के विग्नेश, के मुकुंथ, प्रदोष रंजन पॉल.

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार