लंदन/नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.) । रविवार से इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम में शामिल करने की पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भी वकालत की है। सकलैन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम में बायें हाथ के छह बल्लेबाज हैं। वे आर अश्विन को क्यों नहीं खिला रहे हैं। यदि वे पांच गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते हैं तो क्या वह पहली पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समझा जा सकता है कि वह उसे लॉर्डस में नहीं खिलाना चाहते थे। वहां पिच पर इतनी हरियाली थी कि पहले दिन आप पिच और आउटफील्ड में अंतर नहीं कर सकते थे । पिच से चौथे और पांचवे दिन कुछ टर्न मिलने लगा था ।

Advertisement

सकलैन ने कहा कि लेकिन कोई भी इस तरह की पिच पर दो स्पिनरों के साथ नहीं खेलेगा जो कि बाद में टर्न ले। लेकिन उन्होंने नाटिंघम में पहले टेस्ट मैच की सपाट पिच पर दो स्पिनर क्यों नहीं उतारे। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया था कि ट्रेंटब्रिज में पहले टेस्ट मैच की पिच का वह सही अनुमान नहीं लगा पाये. उन्होंने कहा कि वह पिच और परिस्थितियों के हिसाब से पांच गेंदबाजों के साथ खेलना जारी रखेंगे । लेकिन उन्होंने लॉर्डस में दूसरी पारी में अपने पांचवें गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी को गेंद नहीं सौंपी।

Advertisement

इसके बाद धोनी को जब दो स्पिनरों के साथ खेलने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में ऐसा कोई विचार नहीं था। सकलैन ने कहा कि लार्ड्स में वे केवल स्पिनर के साथ खेल सकते थे और इसमें संदेह नहीं कि धोनी की पहली पसंद रविंद्र जडेजा था । ऐसा लगता है कि वह लंबी अवधि के मैचों में जडेजा जबकि एकदिवसीय में अश्विन को प्राथमिकता देते हैं। यदि आप हाल के परिणाम देखो तो अमित मिश्रा टी20 क्रिकेट में विकल्प है।

उन्होंने कहा कि अलग प्रारूपों में अलग गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन आपको यह भी सोचना होगा कि आप पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहे हो । सकलैन ने इसके साथ ही कहा कि जब तक इंग्लैंड को पिछले साल संन्यास लेने वाले ग्रीम स्वान जैसा अच्छा स्पिनर नहीं मिल जाता तब उसकी गेंदबाजी कमजोर रहेगी ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार