30 सितंबर। एशिया कप के फाइनल में केदार जाधव ने भारत को आखिरी गेंद पर मैच जीताकर हर किसी को हैरान कर दिया। गौरतलब है कि फाइनल मैच के दौरान केदार जाधव की मांच पेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण उन्हें रिटायरहर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

Advertisement

वहीं जब दूसरी दफा बल्लेबाजी करने आए तो भी जाधव कष्ट में थे। लेकिन कष्ट में होने के बाद भी भारत को आखिरी गेंद पर जीत दिलाने में सफल रहे।

गौरतलब है कि जाधव इसी समस्या के कारण लगभग तीन महीने तक टीम से बाहर रहे थे। वह इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र के अपने पहले मुकाबले में मांसपेशियों मे खिंचाव हो जाने के कारण पूरे आईपीएल से बाहर होना पड़ा था।

ऐसे में एक बार फिर केदार जाधव के साथ ऐसी समस्या सामने आ गई है जिसेक कारण हो सकता है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से भी बाहर होना पड़े।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘केदार को दाएं पैर में मांसपेशियों के खिंचाव का सामना करना पड़ा, पिछली बार उन्हें यह समस्या बाएं पैर में हुई थी। उनके पैर का स्कैन किया जाएगा और अगले कुछ दिनों में इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।’

वैसे आपको बता दें कि यदि केदार जाधव खुद को पूरी तरह से फिट नहीं कर पाए तो उनके क्रिकेट करियर पर विराम लग सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार