पाकिस्तान-ए ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका-ए के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला रविवार को वेस्ट एंड पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जारी है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए। सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए सिर्फ 13 रन जुटा सकी। माज सदाकत महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहिबजादा खान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शामल हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। हुसैन 43 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद साहिबजादा खान ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन, जबकि कप्तान अब्दुल समद के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान समद 43 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 167 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए। इस बीच साहिबजादा भी आउट हो गए, जिन्होंने 4 चौकों के साथ 60 रन की पारी खेली।

यहां से सुफयान मोकिम ने रोहेल नजीर के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर टीम को किसी तरह 200 के पार पहुंचाया। नजीर ने 43 गेंदों में 37 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। श्रीलंकाई खेमे से रविंदु फर्नांडो और गरुका संकेथ ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि वानुजा सहान ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, निपुण धनंजय ने 1 विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन में शामल हुसैन, माज सदाकत, शाहजेब खान, हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम और अली रजा शामिल हैं।

वहीं, पवन रत्नायके की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, लाहिरू समराकून और गरुका संकेथ के साथ उतरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार