एशिया कप फाइनल में हार के बाद पाकिस्तानी टीम की काफी आलोचना की जा रही है। खासकर इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों का रवैय्या खेल भावना को आहत करता दिखा। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी पलों में आसिफ अली ने जिस तरह की हरकत की उसने दुनियाभर के फैंस को आहत किया और आसिफ अली दुनियाभर में विलेन बन गए। 

Advertisement

फैंस इस घटना को भूलने की कोशिश कर रहे थे तभी आसिफ अली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एशिया कप का फाइनल हारने के बाद जब पाकिस्तान टीम अपने वतन लौटी, तो एयरपोर्ट पर आसिफ अली को एक फैन के साथ बदतमीजी करते हुए देखा गया। जैसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।

Advertisement

हालांकि, इसी बीच आसिफ अली को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस ने उनके साथ फोटो खींचने की कोशिश की। एक फैन के साथ तो आसिफ ने फोटो खिंचवा ली लेकिन जब एक पाकिस्तानी फैन ने आसिफ अली का हाथ पकड़कर उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश की तो आसिफ ने इस फैन को धक्का दे दिया उन्होंने फौरन इस फैन को गुस्से में घूरा। 

इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर से आसिफ अली को फटकार लगा रहे हैं। वहीं, अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो एशिया कप के बाद अब बाबर आज़म के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। इंग्लैंड की टीम 7 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान जा रही है और इस सीरीज को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार