Jos Buttler six: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। जोस बटलर ने अपनी वापसी शानदार बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोनों पर शॉट लगाया। केन रिचर्डसन की गेंद पर उनके बल्ले से निकला छक्का सुर्खियों में हैं।
केन रिचर्डसन को जड़ा छक्का: इंग्लैंड की बैटिंग के 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर जोस बटलर ने केन रिचर्डसन की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। बटलर केन रिचर्डसन की गेंद को खेलने से ठीक पहले अपनी क्रीज से पूरी तरह से पलट गए और विकेट के पीछे कि दिशा में छक्का लगा दिया। केन रिचर्डसन शॉर्ट लेंथ के माध्यम से बटलर को छकाने की कोशिश कर रहे थे।
फैन का रिएक्शन था देखने लायक: जोस बटलर ने केन रिचर्डसन की रणनीति को भाप लिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। इस छक्के को देखकर फैन का रिएक्शन देखने लायक था। जैसे ही गेंद फैन की तरफ आई उसे यकीन नहीं हुआ कि कोई बैटर ऐसा भी शॉट खेल सकता है। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
एलेक्स हेल्स की आई आंधी: पहले विकेट के लिए जोस बटलर ओर एलेक्स ने 14.2 ओवर में 161 रन जोड़े। आउट होने से पहले इंग्लिश कप्तान ने 32 गेंदों पर 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड टीम ने 1 विकेट के नकुसान पर 134 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स 84 और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।