टी20 वर्ल्ड कप का 31वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs IRE: Match Preview

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप 1 में चौथे पायदान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट अब तक बिल्कुल भी खास नहीं रहा है। मेजबानों के तीन मैच हो चुके है जिसमें से एक में उन्हें जीत, एक में हार और एक मैच बिना किसी गेंद के रद हुआ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ रंग में नज़र नहीं आए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए हैं। स्टोइनिस के बैट से टूर्नामेंट में अब तक 66 रन निकले हैं। एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, और मिचेल मार्श ने टीम को निराश किया है।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी यादगार नहीं रहा है। हेजलवुड ने टीम के लिए अब तक 3 विकेट चटकाए हैं, लेकिन मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव नहीं डाल सके हैं। पैट कमिंस ने 2 मैचों में 10.25 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं।

आयरलैंड की टीम ग्रुप में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। आयरिश टीम ने भी एक मैच में जीत, एक में हार और एक मैच में पॉइंट्स शेयर किया है। टीम के टॉप स्कोरर स्टार सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग हैं जिन्होंने 5 मैचों में 122 रन बनाए हैं। पॉल स्टर्लिंग के अलावा कर्टिल कैंपर, लोर्कन टकर, एंड्रयू बलबिरनी, और जॉर्ज डोकरेल ने भी अच्छे रन बनाए हैं।

आयरिश गेंदबाज़ों की बात करें तो सभी गेंदबाज़ों के नाम विकेट रहे हैं। जोशुआ लिटिल ने पांच मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं, वहीं जॉर्ज डेलानी के नाम 4 विकेट दर्ज हैं। मार्क अडायर और सिमी सिंह ने 3-3 विकेट झटके हैं। 

Advertisement

AUS vs IRE: Match Details

दिन - सोमवार, अक्टूबर 31, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे
वेन्यू - ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड

AUS vs IRE: Match Prediction

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड के खिलाफ मैच में फेवरेट रहेगी।

AUS vs IRE: Head-to-Head

कुल - 01
ऑस्ट्रेलिया - 01
आयरलैंड - 00

Advertisement

AUS vs IRE: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

AUS vs IRE: Team News

Advertisement

मैथ्यू वेड चोटिल हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता पर कोई भी अपडेट टीम ने जारी नहीं किया है।

AUS vs IRE: Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच(कप्तान), मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड(विकेटकीपर), एस्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड

Advertisement

आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग, एंड्रय बलबिरनी(कप्तान), लोर्कन टकर(विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डोकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिआन्न हैंड, जोशुआ लिटिल

AUS vs IRE: Fantasy XI

विकेटकीपर: लोर्कन टकर
बल्लेबाजी: डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच, मिचेल मार्श, एंड्रयू बलबिरनी
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कर्टिस कैंपर
गेंदबाजी: जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, जोशुआ लिटिल

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार