AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी मेहमान टीम की हालत पतली रही। विकेट को तरसते वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के प्रकोप का सामना करना पड़ा। पूरा मैच अब तक यूं घट रहा है कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज भारी मन से बस गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो कंगारूओं की मार से उनका हृदय इतना द्रवित हो गया कि उन्होंने पूरी तरह से हथियार ही डाल दिए।

Advertisement

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों की बेबसी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लिया लेकिन, उन्हें विकेट मिला केवल 4। ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी के 113वें ओवर की पहली गेंद पर एक ऐसा वाक्या घटा जिसे देखकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। महापार्ट टाइम गेंदबाज डिवॉन थॉमस के हाथ से गेंद और पैर से जूता दोनों ही निकले। 

Advertisement

दरअसल, गेंद को रोकने के प्रयास में डिवॉन थॉमस अपना संतुलन खो बैठते हैं और उनके पैर से जूता निकलकर बीच पिच पर गिर जाता है। इसके बाद डिवॉन थॉमस जूता उठाते हैं और डोरी खोलकर फिर से उसे पहनते हुए नजर आते हैं। डिवॉन थॉमस को देखकर कमेंटेटेर अपनी हंसी नहीं रोक पाते और ठहाके लगाकर हंसते हैं।   

वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 441 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 175 और कैमरून ग्रीन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से हराया था। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद मार्नस लाबुशेन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी शतक जड़ा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार