एडिलेड/नई दिल्ली, 20 मार्च (CRICKETNMORE) । वर्ल्ड कप क्रिकेट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49.5 ओवर में 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों का लक्ष्य 33.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शेन वाटसन ने नाबाद 64, मैक्सवेल ने नाबाद 44 रन व स्टीवन स्मिथ ने 65 रन बनाये। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी (35/4) के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ओपनर एरोन फिंच (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। फिंच को सोहेल ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद वहाब रियाज ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (24) और कप्तान माइकल क्लार्क (8) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त झटके दिए। स्मिथ भी 65 रन बनाकर एहसान आदिल के शिकार बने। आदिल ने स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पाकिस्तान के कराब क्षेत्ररक्षण का भी फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला। पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने पहले शेन वाटसन और फिर मैक्सवेल का कैच छोड़ा। यदि ये दोनों कैच पकड़ लिये होते तो मैच का निष्कर्ष कुछ और होता।


जरूर पढ़ें : कप्तान धोनी ने करी "दिल की बात"


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज 24 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को पहला झटका सरफराज अहमद के रूप में लगा। सरफराज 10 रन बनाकर 20 के कुल योग को मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। उसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 4 रन बनाकर जोश हेजलवूड की गेंद पर पवेलियन लौट गए। दो विकेट गिरने के बाद हैरिस सोहेल और कप्तान मिसबाह-उल-हक ने पारी को संभाला और स्कोर को 97 तक पहुंचाया। उसके बाद मिस्बाह 34 रन बनाकर मैक्सवेल की गेंद पर एरोन फिंच को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद पांचवें विकेट के रूप में हैरिस सोहेल (41) जबकि शाहिद अफरीदी (23) कैच आउट हुए। 

उसके बाद शोएब मकसूद (29) को हेजलवुड की गेंद पर जॉनसन ने कैच आउट किया जबकि वहाब रियाज (16) को स्टार्क ने कीपर हैडिन के हाथों कैच कराया। ये पाकिस्तान को आठवां झटका था। इसके बाद हेजलवुड ने सोहेल खान (4) को कीपर हैडिन के हाथों कैच कराया। ये हेजलवुड का चौथा विकेट और पाकिस्तान को नौवां झटका था। इसके बाद कुछ देर अंतिम जोड़ी ने संघर्ष किया और स्कोर को 200 पार पहुंचाया। फिर 213 के कुल स्कोर पर एहसान आदिल (15) फॉकनर की गेंद पर स्टार्क को कैच थमा बैठे, जिसके साथ ही एक गेंद शेष रहते पाकिस्तान की पूरी टीम 213 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकि स्टार्क और मैक्सवेल ने 2-2 विकेट जबकि जॉनसन और फॉकनर ने एक-एक विकेट झटका।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार