नॉटिंघम, 10 अगस्त - | आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डारेन लेहमन ने रविवार को स्वीकार किया कि चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन करने में उन्होंने बड़ी गलती कर दी। गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई टीम ट्रेंट ब्रिज में हुआ चौथा टेस्ट मात्र तीन दिनों में पारी और 78 रनों के अंतर से इंग्लैंड के हाथों गंवा बैठी।

Advertisement

साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की सीरीज भी 1-3 से गंवा चुकी है।

Advertisement

श्रृंखला में मिली हार के बाद कप्तान माइकल क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, हालांकि द ओवल में होने वाले पांचवें और सीरीज के आखिरी मैच में वह खेलेंगे।

लेहमन ने स्वीकार किया है कि चयन रणनीति में बदलाव का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर लेहमन के हवाले से कहा गया है, "हम अतिरिक्त बल्लेबाजों के साथ उतरना चाहते थे और इसके बारे में हमने कप्तान से भी चर्चा की। लेकिन हम हमेशा से पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहते थे, इसलिए चयन में कमी रह गई।"

लेहमन ने कहा, "हमने गलती की है और इसे स्वीकार करते हुए मैं खुश हूं। आप हमेशा सब कुछ सही ही नहीं करते। पांच गेंदबाजों के साथ हम हमेशा एक मजबूत टीम रहे हैं और हमें इस मैच के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। अंत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमें सिर्फ एक पारी गेंदबाजी करने का अवसर मिला और हमने अच्छी बल्लेबाजी भी नहीं की।"

Advertisement

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार