नई दिल्ली, 8 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्टेलिया को पीछे कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात देकर भारत की बराबरी कर ली। भारत ने बीते गुरुवार को बांग्लादेश को 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। यह भारत की टी-20 में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकार्ड 41वीं जीत भी थी।

Advertisement

भारतीय टीम का यह रिकार्ड 24 घंटे भी नहीं टिक सका। आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से मात देकर भारत की 41 जीतों की बराबरी कर ली।

Advertisement

भारत ने टी-20 में 61 बार दूसरी पारी खेली है जबकि आस्ट्रेलिया ने 70 बार। इन दोनों के बाद पाकिस्तान का नंबर है जिसने 67 मैचों में रनों के लक्ष्य का पीछा किया है और 36 बार जीत उसके नसीब में आई है।

भारत की इस जीत के हीरो इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 85 रनों की पारी खेली।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों से आगे नहीं जाने दिया। आस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच के नाबाद 52 और डेविड वार्नर के नाबाद 48 रनों के दम पर पाकिस्तान बुरी तरह से हराया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार