16 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 175 रनों की हो चुकी है। वाका स्टेडियम पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम के खिलाफ 175 रनों की बढ़त बना ली है। उस्मान ख्वाजा (41) और कप्तान टिम पेन (8) नाबाद लौटे। 

Advertisement

देखें पूरा स्कोरकार्ड

तीसरे दिन भारत की पहली पारी 283 रनों पर समाप्त करने के बाद आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 33 रनों का स्कोर बना लिया था। हालांकि, इस मैच में एरॉन फिंच (25) रिटायर्ड हर्ट हो गए। मार्क हैरिस (20) नाबाद थे। 

इसके बाद, तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अहम योगदान देने वाले हैरिस ने ख्वाजा के साथ 26 रन ही जोड़े थे कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हैरिस को बोल्ड कर आस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा दिया। 

इसके बाद मोहम्मद शमी ने ख्वाजा का साथ देने आए शॉन मार्श (5) को अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। 

पिच की एक छोर पर खड़े ख्वाजा तीसरे विकेट के लिए मैदान पर उतरे पीटर हैंड्सकॉम्ब (13) के साथ मजबूत साझेदारी की कोशिश में थे लेकिन 85 के स्कोर पर उनकी यह कोशिश हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के साथ ही खत्म हो गई। उन्हें इशांत शर्मा ने पगबाधा आउट किया। 

आस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने ख्वाजा के साथ टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन ख्वाजा और हेड की इस साझेदारी को शमी ने आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने 120 के स्कोर पर इशांत के हाथों हेड को कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

ख्वाजा ने इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और नुकसान होने दिए बगैर कप्तान टिम के साथ 12 रन जोड़े और टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचाया।

इस पारी में भारत के लिए शमी ने दो विकेट लिए, वहीं बुमराह और इशांत को एक-एक सफलता हाथ लगी। 

इससे पहले, भारत ने कप्तान विराट कोहली (123) के शतक और अजिंक्य रहाणे (51) के अर्धशतक के दम पर अपनी पहली पारी में 283 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

आस्ट्रेलिया के लिए नाथन ल्योन ने सबसे अधिक पांच विकेट हासिल किए। मिशेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलताएं मिली, वहीं पैट कमिंस एक विकेट लेने में सफल रहे।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

उल्लेखनीय है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से जीत हासिल कर भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना रखी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार