मेलबर्न, 12 जनवरी | ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के पितृत्व अवकाश पर जाने के बाद उस्मान ख्वाजा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। वार्नर एकदिवसीय श्रंखला के बाकी मैचों में टीम के साथ नहीं होंगे। 

Advertisement

वार्नर अपनी पत्नी केनडिस के साथ समय बिताएंगे, जो कुछ ही दिनों में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, "ख्वाजा ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। वह दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैचों तक टीम के साथ रहेंगे।" 

ख्वाजा के चयन पर टीम के मुख्य चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा, "ख्वाजा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह पहले टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। उनका यह चयन उनकी शानदार फॉर्म का इनाम है।"

ख्वाजा ने 11 जनवरी को बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगडेस के खिलाफ 42 गेंद में 62 रन बनाए थे।वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रंखला के दूसरे टेस्ट मैच (बॉक्सिंग टेस्ट) में भी उन्होंने 144 रनों की शानदार पारी खेली थी।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार