14 जुलाई(सिडनी)| आस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर को दुर्व्यवहार के कारण मंगलवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने निलंबित कर दिया है और उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। फॉल्कनर इसी महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे, जिसके लिए सीए ने उन्हें अपनी आचार संहिता के तहत तीसरी श्रेणी के अपराध का दोषी पाया।

सीए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "फॉल्कनर पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोष है, जो किसी प्रतिनिधि के लिए शर्मिदगी की बात है और क्रिकेट की गरिमा को गिराने वाला है।"

सीए ने कहा, "आचार संहिता प्रक्रिया के अनुसार, फॉल्कनर ने मामले की सुनवाई आचार संहिता आयोग के समक्ष किए जाने की जगह अपना दोष स्वीकार कर लिया है।"

फॉल्कनर पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है। इसका मतलब है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में होने वाले मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

इसलिए अगस्त के मध्य में आस्ट्रेलिया टी-20 और एकदिवसीय टीम का चयन करते समय फॉल्कनर के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

हालांकि निलंबन समाप्त होने के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार