मेलबर्न, 29 मार्च (CRICKETNMORE)। आज दूनिया की निगाह न्यूज़ीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले पर है। वर्ल्ड कप में अपने देश से बाहर पहला मैच खेल रही न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नही रही है और उसने 50 रनों के अन्दर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये। पिछले मैचों में टीम को धमाकेदार शुरूआत देने वाले कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम फाइनल में फेल हो गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मैकुलम को चलता कर दिया। मैकुमल एक भी नहीं रन बना पाए। न्यूजीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज और इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन मारने वाले खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल मैकुलम की  विकेट के बाद से दबाव में आ गए और 34 गेदों मे 15 रन बनाकर मैक्सवैल का शिकार बने। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका केन विलियम्सन के रूप में लगा । 12 रन बनाने वाले विलियम्सन का विकेट मिचेल जॉनसन ने लिया ।
 

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार