India vs Australia 4th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (8 नवंबर) को क्वीसलैंड में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel), जिन्होंने बल्लेबाजी में 11 गेंदों में नाबाद 21 बनाए औऱ इसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिसमें मैथ्यू  शॉर्ट और जोश इंग्लिस उनका शिकार बने। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

Advertisement

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल  में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में वह आठवीं बार प्लेय़र ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। उनसे आगे  इस लिस्ट में  विराट कोहली  (16), सूर्यकुमार यादव (16) औऱ रोहित शर्मा (14) ही हैं। 

इस लिस्ट  में बने नंबर 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने तीसरी बार टी-20 इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर विराट कोहली औऱ क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में शानदार जीत के साथ भारत ने पांच मैच की सीरीज  में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ही ऑलआट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार