Sourav Ganguly Biopic: बीते समय में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों पर बॉलीवुड ने बायोपिक बनाई है और अब लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का नाम भी जल्द शामिल होने वाला है। दादा पर फिल्म बनेगी, ऐसी खबरें बीते समय में कई बार सुर्खियों में आई हैं और इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों का नाम बतौर लीड एक्टर जोड़ा गया है। हालांकि अब कुछ पुख्ता खबरें सामने आई है। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में स्टार अदाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड एक्टर होने वाले हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रमादित्य मोटवानी सौरव गांगुली की बायोपिक के डायरेक्ट होंगे। वहीं प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग अपने बैनर लव फिल्म्स के अंडर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। खबरों की माने तो आयुष्मान खुराना दादा की बायोपिक में बतौर लीड एक्टर पहली पसंद थे और अब वो इसके लिए मान भी चुके हैं।

 
Advertisement

आयुष्मान भी सौरव गांगुली की तरफ बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं ऐसे में फिल्म से जुड़े नामों का मानना है कि वो किरदार के साथ न्याय कर सकेंगे। इस फिल्म की जल्द ही ऑफिशीयली अनाउंसमेंट भी हो सकती हैं। ये भी जान लीजिए कि अब जब बातें आगे बढ़ चुकी हैं तो यहां से आयुष्मान आने वाले दिनों में क्रिकेट से जुड़ी कलाओं को सीखने वाले हैं।

Also Read: Live Score

रिपोर्ट्स के अनुसार दादा की बायोपिक की शूटिंग साल 2024 के दूसरे हाफ में शुरू हो सकती है। अगर सब सही रहता है तो दादा की बायोपिक साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। ये भी जान लीजिए कि बीते समय में कई भारतीय क्रिकेटरों पर बॉलीवुड में बायोपिक बनाई जा चुकी है जिसमें वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पर बनी बायोपिक MS Dhoni- द अनटोल्ड स्टोरी (महेंद्र सिंह धोनी) और 83 (कपिल देव) सबसे ज्यादा चर्चित रही।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार