Pakistan vs West Indies ODI: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने गुरुवार (8 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बाबर ने 107 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। बाबर ने वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन ( Fastest 1000 ODI Runs as Captain)  बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के कप्तान ने सिर्फ 13 पारियों में कारनामा किया। 

Advertisement

बाबर ने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 17 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। 18 पारी के साथ साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

बाबर दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में दो बार लगातार तीन शतक जड़े हैं। उन्होंने पिछली पांच पारियों में चार शतक जड़े हैं, जिसमें उनका स्कोर क्रमश: 158, 57,114,105* और 103 रन बनाए।

सबसे तेज 17 वनडे शतक

वनडे में सबसे तेज 17 शतक जड़ने के मामले में बाबर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने सिर्फ 85 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। बाबर ने इस लिस्ट में हाशिम अमला (98 पारी) को पछाड़ा।

मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप (127 रन) औऱ शमरह ब्रूक्स (70 रन) की पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान ने चार गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। बाबर के अलावा इमाम उल (65 रन) और मोहम्मद रिजवान (59 रन) ने अर्धशतक जड़े औऱ खुशदिल शाह ने नाबाद 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार