5 नवंबर,(CRICKETNMORE)। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 47 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

55 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेलने के लिए बाबर आज़म को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान 48 रन पर पहुंचते ही बाबर ने एक  खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 26 पारियों में ये आंकड़ा छुआ है।ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने 27 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए थे। 

गौरतलब है कि बाबर ने क्रिकेट के लगातार क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 रैकिंग में पहले स्थान पर हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार