England vs Pakistan Final: पाकिस्तान के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (13 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। आजम ने 114.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सात पारियों में 93.23 की स्ट्राइक रेट से एक अर्धशतक की बदौलत कुल 124 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 13 चौके आए। वह पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं जड़ सके। 

Advertisement

आजन इस टी-20 वर्ल्ड कप में बिना कोई छक्का जड़े सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 133 गेंद खेली और एक भी छक्का जड़ नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने 62 डॉच गेंद खेली। 

इस लिस्ट में उन्होंने जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 7 पारियों में 125 गेंदों का सामना कर 112 रन ही बना पाए और एक भी छक्का नहीं जड़ा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार