पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के पिता आजम सिद्दीकी ने एक दिल जीतने वाला बयान दिया है। गौरतलब है कि बाबर आजम की तरह उनके पिता भी एक नेक दिल इंसान है और उन्होंने इसका प्रमाण एक लेटेस्ट बयान से दिया है।

Advertisement

बाबर के पिता ने कहा कि उनके बेटे की मैच से पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर बिसमा अमजद का इलाज हो जो पाकिस्तानी कप्तान को भारत के खिलाफ हुए मैच के लिए मिला था।

बता दें कि बिसमा अमजद एक अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गई थी जिसके बाद उनके सर पर चोट लगी और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सिंध रीजनल एकेडमी में एक नेट सेशन के दौरान बिसमा को कन्कसन का शिकार होना पड़ा। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ का कहना है कि अगर महिला क्रिकेटर ने उल्टी करनी बंद नहीं की तो उन्हें एक बार और स्कैन के लिए ले जाया जाएगा।

बाबर आजम के पिता सिद्दीकी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड रमीज राजा से आग्रह किया है कि उनके बेटे का मैच फिस लेकर महिला क्रिकेटर का इलाज कराया जाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को सबके सामने पेश किया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार