टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का विकेट एक खतरनाक टक्कर के बीच गिरा। गेंद हवा में थी और दो फील्डर एक साथ कैच के लिए दौड़ पड़े। टकराव की स्थिति बनी, लेकिन कॉर्बिन बॉश ने हिम्मत नहीं हारी। गिरते-पड़ते उन्होंने कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने थी। भारतीय पारी के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने फैंस की सांसें रोक दीं।

Advertisement

पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने नकल बॉल से अभिषेक शर्मा को छकाया। अभिषेक ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर जल्दी आ गई और ऊंची हवा में चली गई। मिडविकेट से कॉर्बिन बॉश दाईं ओर दौड़े, जबकि मिडऑन से केशव महाराज भी तेजी से उसी दिशा में भागे।

दोनों की नजरें सिर्फ गेंद पर थीं और कुछ पल के लिए लगा कि जोरदार टक्कर हो जाएगी। मैदान पर टकराव हुआ भी, लेकिन बॉश ने अपने हाथ फैलाए रखे और गेंद को मजबूती से पकड़ लिया। गिरते-पड़ते भी उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी खिलाड़ी को चोट नहीं लगी। अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए और भारत को बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन, डेविड मिलर ने 63 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रन की अहम पारी खेली। जवाब में भारत की टीम दबाव में बिखर गई और 111 रन पर ही सिमट गई। शिवम दुबे ने 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका ने 76 रन से मुकाबला जीतकर सुपर-8 में दमदार आगाज किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार