ढाका, 27 सितम्बर (CRICKETNMORE): बांग्लादेश के बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में दो नकारात्मक अंक भी जुड़ गए हैं। सब्बीर पर यह जुर्माना बांग्लादेश के अफगानिस्ता के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान अंपायर से हुए विवाद के बाद लगाया गया है।

Advertisement

आईसीसी मीडिया ने अपने एक बयान में कहा कि यह घटना अफगानिस्तान के साथ एकदिवसीय मुकाबले के दौरान हुई, जब चायकाल के बाद सब्बीर ने फैसले से पहले अंपायर शफर्दुल्ला के हस्तक्षेप करने पर सवाल उठाया और गलत व्यवहार भी किया। 

खेल के संचालन परिषद ने 22 सितम्बर को सजा के तौर पर सब्बीर के खाते में दो नकारात्मक अंक जोड़ दिए। 

रविवार को हुए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज को काफी गुस्से में देखा गया, जब उन्हेंने पहली पारी में पगबाधा आउट दिया गया था।

सब्बीर ने हालांकि, अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी कबूल कर लिया है, जो उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत है। 

आईसीसी के नए नियम के अनुसार, दो साल के अंतराल में अगर कोई भी खिलाड़ी किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार करता है, तो उसके खाते में नकारात्मक अंक जोड़ दिए जाएंगे। 

इसके साथ ही अगर खिलाड़ी के खाते में चार नकारात्मक अंक जुड़ जाते हैं, तो उस पर प्रतिबंध भी लग सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार