बांग्लादेश ने शनिवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हराकर ना सिर्फ अपनी इज्जत बचाई बल्कि क्लीन स्वीप को भी टाल दिया। अमेरिकी टीम ने इस हार के बावजूद सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले, अमेरिकी टीम ने दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर इतिहास रचा था। इस सीरीज जीत के साथ ही यूएसए की टीम ने दुनियाभर की टीमों को ये भी बता दिया है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें हल्के में लेने की भूल ना की जाए।

Advertisement

इस तीसरे मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए अमेरिकी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रनों पर ही रोक दिया। अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज़ एंड्रयू गौस ने बनाए। गौस ने 15 गेंदों में 27 रन की पारी खेली जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 20 के पार भी ना जा पाया।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए स्टार तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 10 रन दिए और 6 विकेट चटकाए। जब बांग्लादेशी टीम इस मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई और उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए 11.4 ओवर में ही 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर तंजीद हसन 42 गेंदों में 58 और सौम्या सरकार 28 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दो मैचों में अमेरिका के गेंदबाजों ने अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया था लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ नहीं हुआ और अमेरिका के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए। बांग्लादेश के लिए 6 विकेट लेने वाले मुस्तफिजुर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज के बाद अब बांग्लादेशी टीम भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत से पहले एक वार्मअप मैच खेलेगी और इस मैच में दोनों ही टीमें अपनी ताकत के साथ उतरती दिखेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार