डबलिन, 13 मई (CRICKETNMORE)| मुश्फिकुर रहीम (63), सौम्य सरकार (54) और मोहम्मद मिथुन (43) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने सोमवार को द विलेज मैदान पर खेले गए ट्राई सीरीज सीरीज के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने 47.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

Advertisement

बांग्लादेश के सभी बल्लेबाजों ने इस जीत में योगदान दिया। सरकार ने तमीम इकबाल (21) के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। फिर शाकिब अल हसन (29) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 106 तक पहुंचाया। यहां शाकिब आउट हुए तो एक रन बना सरकार भी पवेलियन लौट लिए। सरकार ने अपनी पारी में 67 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के मारे। 

यहां से रहीम और मिथुन ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। 190 के कुल स्कोर पर मिथुन की पारी का अंत हुआ। रहीम हालांकि डटे रहे। वह 240 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 73 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का मारा। 

 

महमुदुल्ला ने नाबाद 30 रनों की पारी खेल बांग्लादेश को जीत दिलाई। 

इससे पहले, मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। वेस्टइंडीज के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। शाई होप ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 108 गेंदे खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का मारा। 

Advertisement

उनके अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 76 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। 

रहमान के अलावा विजेता टीम के लिए मशरफे मुर्तजा ने तीन विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार