सावर (बांग्लादेश), 17 नवंबर| बांग्लादेश की सीनियर टीम भले ही भारत से पहले टेस्ट मैच में हार गई हो, लेकिन बांग्लादेश की युवा टीम ने शनिवार को इमरजिंग टीम एशिया कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया। अंडर-23 के इस टूर्नामेंट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सभी विकेट खो 246 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य 42.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

बांग्लादेश की जीत के हीरो कप्तान नजमुल हुसैन शंटो रहे जिन्होंने 88 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगा 94 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सौम्य सरकार ने 66 गेंदों पर 73 रन बनाए।

Advertisement

अफीफ हुसैन नाबाद 34 रन बनाकर बांग्लादेश को जीत दिला ले गए।

इससे पहले, भारत ने अरमान जाफर के 105 रनों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। सुमोन खान की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। अरमान को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज पचास का आंकड़ा नहीं छू सका।

अरमान के बाद 40 रन बनाने वाले विनायक गुप्ता टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। आर्यन जुयल ने 37 रनों की पारी खेली।

सुमोन के अलावा तनवीर इस्लाम और सौम्य सरकार ने दो-दो विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार