India vs Bangladesh 2nd Test Day 4 Highlights: भारत के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की टीम अभी भी भारत स 26 रन पीछे है। 

Advertisement

बांग्लादेश टीम को जाकिर हसन (10) और हसन महमूद (4) के रूप में दो झटके लगे औऱ दोनों को ही रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया। दिन का अंत होने पर शादमान इस्लाम (7) औऱ मोमिनुल हक (0) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 34.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित की और बांग्लादेश पर 52 रन की अहम बढ़त हासिल की है। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए यशस्वी जायसवालन 51 गेंदों में 72 रन, केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन, विराट कोहली ने 35 गेंदों में 47 रन और शुभमन गिल ने 36 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट, वहीं हसन महमूद ने 1 विकेट लिया।  

इससे पहले चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन से आगे खेलने उतरी थी और 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए मोमिनुल हक ने अपने करियर का 13वां शतक लगाया। वह 194 गेंदों में 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।  

भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।   

Advertisement

गौरतलब है कि बारिश औऱ मैदान गिला होने के कारण पहले तीन दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार