आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच से पहले बांग्लादेशी क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 12 मई को खेले गए दूसरे वनडे का नतीजा बेशक बांग्लादेश के पक्ष में गया लेकिन इस मैच के खत्म होते ही बांग्लादेश के लिए एक बुरी खबर आई है। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन तीसरे और आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

शाकिब को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी जिसके चलते वो तीसरे वनडे से तो बाहर हो ही गए हैं लेकिन इसके साथ ही वो क्रिकेट से छह सप्ताह के लिए भी दूर हो गए हैं। शाकिब ने मेहदी हसन की गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल को आउट करने के लिए एक कैच पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन कैच तो छूटा ही साथ ही उनकी उंगली में भी चोट लग गई।

Advertisement

शाकिब की चोट के बारे में जानकारी देते हुए बांग्लादेशी टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने खुलासा किया कि शाकिब की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने खुलासा किया, "शाकिब को दूसरे वनडे में कल कैच लेने के प्रयास में अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली पर चोट लग गई थी।एक एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। ऐसी चोटों को ठीक होने में आमतौर पर लगभग छह सप्ताह लगते हैं। दुर्भाग्य से, इसका मतलब है कि वो आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"

अगर शाकिब छह सप्ताह के लिए बाहर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि उन्हें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट से भी बाहर होना पड़ सकता है। जून में अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच रही है जहां दोनों टीमों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। खैर फिलहाल बांग्लादेशी फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि शाकिब जल्द से जल्द फिट हो जाएं और टीम में वापसी करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार