होमताज़ा ख़बरेंपूल क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी के मुंह पर लगी गेंद,देखें दंग करने वाली वायरल Video
पूल क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी के मुंह पर लगी गेंद,देखें दंग करने वाली वायरल Video
नई दिल्ली, 25 मई | सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक स्विमिंग पूल के आर-पार क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट शाउट्स नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में गेंदबाज पूल के...
नई दिल्ली, 25 मई | सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक स्विमिंग पूल के आर-पार क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट शाउट्स नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में गेंदबाज पूल के पानी पर से गेंद बाउंस कराता है और गेंद बाउंस लेकर बल्लेबाज के मुंह पर जा लगती है। बल्लेबाज अचानक तेजी से आई गेंद को रोकने का प्रयास करता है लेकिन गेंद उसके चेहरे पर लग जाती है। यह देखने के गेंदबाज लगातार हंसता रहता है।
इस वीडियो पर लोगों ने मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "पिच का मोइस्चर लेवल कितना था? काफी हरी लग रही है।"