नई दिल्ली, 16 अप्रैल। आईसीसी ने पिछले साल अगस्त में एशेज सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी जिसका फाइनल लॉर्डस मैदान पर जून 2021 में खेला जाना है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण कई सीरीज स्थगित कर दी गई हैं और आईसीसी इसके कार्यक्रम को भी पुनर्निर्धारित कर सकती है।

Advertisement

आईसीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कोरोनावायरस का टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या असर पड़ेगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो ऐसी स्थिति में विकल्पों को देखा जा रहा है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "हम टूर्नामेंट्स की रणनीति का काम जारी रखे हुए हैं। लेकिन हम काम को जारी रखने की रणनीति भी बना रहे हैं जो हमें इस समय के बदलते माहौल में मदद करेगी। इसमें इस महामारी के कारण हम उन सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो हमारे सामने हैं। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि इसके लिए टीम प्रयास की जरूरत है वो सिर्फ आईसीसी से नहीं बल्कि सभी सदस्यों से।

अधिकारी ने कहा, "सबसे पहले सभी को अपने आंतिरक मुद्दों पर काम करना होगा। जब तक सभी लोग मिलकर काम नहीं करते तब तक कुछ भी हल नहीं हो सकता, इसमें सभी बोर्ड शामिल हैं। यह महामारी निश्चित तौर पर आईसीसी और उनके नेतृत्व की परीक्षा लेगी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार