पिछले काफी समय से क्रिकेट (Cricket) को ओलंपिक (Olympic) में शामिल किए जाने को लेकर बहस चली आ रही है लेकिन अब इस सवाल पर बीसीसीआई की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। क्रिकेट फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि बीसीसीआई ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर तैयार है।

Advertisement

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस सबसे बड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए बीसीसीआई अपना पूरा समर्थन देने के लिए तैयार है। अगर सब कुछ सही रहा तो 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। 

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट को 2028 ओलंपिक में शामिल किए जाने का प्रस्ताव इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सामने रखा था। मगर तब बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन अब जय शाह की मानें, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पूरी तरह से तैयार है।

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान शाह ने कहा, 'ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी की राय एक ही है। अगर ऐसा हुआ तो महिला और पुरुष दोनों ही टीमें ओलंपिक 2028 में खेलते हुई नजर आएंगी।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार