नई दिल्ली, 6 अगस्त | चीन की कंपनी वीवो के आईपीएल के 13वें सीजन के मुख्य स्पॉंसर के तौर से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई आईपीएल-2020 के लिए नए स्पॉंसर के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के जरिए बोलियां आमंत्रित करेगी।

Advertisement

इस मामले से संबंध रखने वाले सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई आईपीएल-13 के नए स्पॉंसर के लिए पूरी पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करेगी।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "बीसीसीआई जल्द ही आईटीबी निकालेगी। टेंडर प्रक्रिया का पालन किया जाएगा क्योंकि बोर्ड पारदर्शिता में विश्वास रखती है।"

इन्विटेशन बिड (आईटीबी) के तहत नीलामी जीतने वाले को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का स्पॉंसर नियुक्त किया जाएगा।

इससे पहले, बीसीसीआई ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर वीवो से साथ साझेदारी खत्म कर दी। यह फैसला वीवो को स्पॉंसर के तौर पर बनाए रखने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल की आलोचना के बाद लिया गया है।

भारत सरकार ने पहले ही 59 चीन की मोबाइल एप को बैन कर दिया है। यह फैसला जून में एलएएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प के बाद लिया गया है जिसमें 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी।

Advertisement

इससे पहले, अखिल भारतीय व्यापारी संघ (सीएआईटी) ने भी बीसीसीआई के वीवो को मुख्य स्पॉंसर बनाए रखने के फैसले की आलोचना की थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार