भारतीय क्रिकेटर्स रविचंद्रन अश्विन और महिला टीम की कप्तान मिथाली राज को राजीव गांधी खेल रत्न के पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। ताज़ा खबरों के मुताबिक बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश कर दी है। 

Advertisement

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और शिखर धवन के नामों की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई है। बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हमने काफी विचार करने के बाद ये फैसला किया है कि मिथाली राज और रविचंद्रन अश्विन के नामों को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा जाएगा जबकि भारतीय पुरुष टीम के स्टार्स केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे जा रहे हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार