नई दिल्ली, 16 मार्च| भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस समय फैली खतरनाक बीमारी कोरोनावायरस को लेकर चिंता जाहिर की है और देशवासियों से इसे लेकर सतर्क रहने को कहा है। रोहित ने अपने ट्वीटर और फेसबुक पर सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लोगों से बीमारी को लेकर सतर्क और सावधान रहने की बात कह रहे हैं।

Advertisement

रोहित ने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं और पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है जो काफी बुरा है। हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़े और यह हम थोड़ा सतर्क और सावधान रहकर, अपने आस-पास की जानकरी रखकर कर सकते हैं।"

Advertisement

तमाम राज्य की सरकारों ने इस बीमारी से निपटने के लिए लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी है और स्कूल, मॉल, सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं ताकि भीड़ को जमा होने से रोका जाए।

रोहित ने कहा, "यह इसलिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि हमार बच्चे स्कूल जाएं। हम मॉल जाना चाहते हैं, थिएटर में फिल्म देखना चाहते हैं।"
रोहित ने साथ ही इस बीमारी से लड़ रहे डॉक्टरों की तारीफ भी की है।

रोहित ने कहा, "मैं सभी डॉक्टरों और पूरे विश्व के मेडिकल स्टाफ के प्रयास की तारीफ करता हूं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल उन लोगों की देखभाल की जो कोरोनावायरस से पीड़ित हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार