England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
दूसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने मिचेल सैंटनर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 250 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वह नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा स्टोक्स 149 साल के टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 7000 या उससे ज्यादा रन औऱ 250 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंड जैक कैलिस ने किया था, जिनके नाम 166 टेस्ट में 13289 रन औऱ 292 विकेट दर्ज हैं।
उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे कर लिए। वह इंग्लैंड के 11वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में इस आंकड़े को हासिल किया है। वहीं वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11000 या उससे ज्यादा रन औऱ 350 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले जैक्स कैलिस, शाकिब अल हसन, सनथ जयसूर्या और डेनियल विटोरी ने ही यह कारनामा किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि इस मुकाबले से स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम में वापसी की है। नाइटक्लब में हुई घटना के चलते स्टोक्स ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उस मुकाबले में इंग्लैंड को करारी हार मिली थी।